Environmenta Day
गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) द्वारा उन्नत भारत अभियान (UBA) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम (Plantation Program) तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरणीय जिम्मेदारी, जागरूकता तथा समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।