उन्नत भारत अभियान | উন্নত ভারত অভিযান | ଉନ୍ନତ ଭାରତ ଅଭିଯାନ | ਉੱਨਤ ਭਾਰਤ ਮੁਹਿੰਮ | ఉన్నత్ భారత్ అభియాన్ | प्रगत भारत मोहीम | மேம்பட்ட இந்தியா பிரச்சாரம் |
ઉન્નત ભારત અભિયાન | ಉನ್ನತ ಭಾರತ ಅಭಿಯಾನ | উন্নত ভাৰত অভিযান
News Photo

Health Camp

एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एवं एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल समसपुर चुनार के संयुक्त तत्वाधान में, भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय एवं उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए हुए ग्राम भेडी में दिनांक 11 सितंबर, 2025 को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य से जुड़ी जांच जैसे की, बीपी, वज़न, शुगर, दांतों एवं आखों की जाँच कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और साथ ही साथ जरूरतमंदों को मुफ़्त दवाएं वितरण की गई। इस शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम, डॉ. सविता, रिहैब एवं फिजियो के डॉ. अरुण ईएनटी – डॉ. करण, और कॉर्डिनेटर प्रवीण जी, नर्सिंग स्टाफ काजल, चंद्रकला, महीन एवं फार्मेसी के छात्र छात्राएं मौजूद रहे जिन्होंने बुजुर्गों, पुरुष, महिलाओं एवं बच्चो को उचित परामर्श दिया और साथ ही साथ जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी वितरण की गई । निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे 116 मरीजों हुए लाभान्वित एपेक्स फार्मेसी के प्रधानाचार्य प्रो. सुनील मिस्त्री ने कहा इस प्रकार के शिविर से न केवल स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है बल्कि छात्रों को भी व्यावहारिक अनुभव और जनसेवा का अवसर मिलता है